Saturday 21 May 2011

Meaningful/Meaningless: जागती सोती, हंसती रोती पाती खोती चलती हूं.रुकते झु...

Meaningful/Meaningless: जागती सोती, हंसती रोती
पाती खोती चलती हूं.रुकते झु...
: "जागती सोती, हंसती रोती पाती खोती चलती हूं. रुकते झुकते, बनते मिटते चलते-चलते , चलती हूं. धीरे-धीरे, शाम सवेरे उड़ती, गिरती चलती हूं . तेर..."
जागती सोती, हंसती रोती
पाती खोती चलती हूं.
रुकते झुकते, बनते मिटते 
चलते-चलते , चलती हूं.
धीरे-धीरे, शाम सवेरे 
उड़ती, गिरती चलती हूं .
तेरे मेरे, मेरे तेरे 
करते-करते चलती हूं.
सिली-सिली, सौंधी-सौंधी 
महकी महकी चलती हूं.
बेसुध-बेसुध, हलकी-हलकी
बहकी-बहकी चलती हूं.
रस्ते-रस्ते, गलियों-गलियों
पर्वत-पर्वत चलती हूं.
बादल-बादल, बूंदों-बूंदों
सागर सागर चलती हूं.
छिपते-छिपते, गिरते-बचते
चोरी-चोरी चलती हूं.
दौड़ी-दौड़ी, भागी-भागी
कदमों-क़दमों चलती हूं.
फूलों-कलियों, काटों-काटों
डाली-डाली चलती हूं.
पत्ते-पत्ते, सूखे बिखरे
उड़ते उड़ते चलती हूं.
रुकते-रुकते, सुनते-सुनते
गुनते-गुनते चलती हूं.
धड़कन-धड़कन, आँखों-आँखों
बहते-बहते चलती हूं.
                                ज्योति.